देश को ऐसा कलाम चाहिए

आपस में अब सौहार्द बढ़ा दे ऐसा कोई पैगाम चाहिए।

देश प्रेम का भर दे जज्बा ऐसी ही गीता कुरान चाहिए।।

बेशक करता हो चाहे नमस्ते राम-राम न सलाम चाहिए।।

हिन्दू न मुसलमान चाहिए देश को ऐसा कलाम चाहिए।


गंगा-जमुना का मेल करा सके ऐसी कोई पहचान चाहिए।

दिल से नफरत के मैल मिटा दे ऐसा एक आसाम चाहिए।।

जिसकी कीमत कोई लगा सके न ऐसा एक नाम चाहिए।

विश्व में देश का मान बढ़ाए देश को ऐसा कलाम चाहिए।।


देश हित के लिए अर्पण मन राष्ट्र सम्पदा ही अपना धन।

देश के बच्चे अपना कुल देश के लिए ही अर्पण जीवन।।

पुस्तकें जिसकी हो निजी धन कोई ऐसा धनवान चाहिए।

मिसाइलमैन फिर बन जाए देश ऐसा को कलाम चाहिए।।


जो छात्र से शिक्षक, शिक्षक से वैज्ञानिक बन दिखलाए।

छात्र बनने की अंतिम इच्छा छात्र बनकर पूरी कर पाए।।

जिसका आदर्श उदाहरण हो ऐसा तकिया-कलाम चाहिए।

महामहिम कभी कहने न दे देश को ऐसा कलाम चाहिए।।


प्रधानमंत्री से मिला मंत्री पद विनम्रता से जो ठुकराये। 

देश के लिए परमाणु परीक्षण करके सबको दिखलाये।।

सादा जीवन उच्च विचारों से भरा कोई ललाम चाहिए।

दिन के सपने साकार करे देश को ऐसा कलाम चाहिए।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवजात बहू (लघुकथा)

आओ खुलकर जियें (कविता)

आह! (कविता)