पूंजीवाद
पूंजीवाद इस पूंजीवाद के उपवन से पौधा वही उखाड़ा जाएगा जो होगा दुर्बल अति दीन बिना पोषण के मारा जाएगा पहले शोषित पीड़ित होगा फिर दंड वही यहाँ पायेगा धनवानों का राज चलेगा निश्चित निर्धन मारा जाएगा जो होंगे शोषक प्रवृत्ति के वही नीति के निर्धारक होंगे जो छनते-छनते शेष बचेगा निर्धन उसी के पावक होंगे जो चीखेगा सलाखों में होगा ऐसी सजाएं सुना दी जाएंगी मुँह छीनकर प्रत्येक निवाला सभी चीखें दबा दी जाएंगी @पूर्णतः स्वरचित -दुष्यंत 'बाबा' पुलिस लाईन, मुरादाबाद। मो 0-9758000057